दैनिक देश मोर्चा संवाददाता ज्ञानेश मिश्रा
हरदोई पाली
पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बिरहाना (पाली)में मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोगों ने राकेश पुत्र जगदीश के घर पर घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी व अभद्रता की विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की तथा जाति सूचक गालियां देते हुए अपमानित किया
दबंगों में राजू पुत्र रामस्वरूप
आशीष पुत्र कमल किशोर, सोनू पुत्र राजू , राहुल पुत्र सुभाष, आदि लोगों द्वारा पीड़ित के घर में घुसकर हमला किया तथा पीड़ित परिवार की महिलाओं का यह भी कहना है कि आरोपित आए दिन बच्चों के साथ रास्ते में आते जाते हैं छेड़छाड़ करते हैं तथा मारपीट कर देते हैं। जिसके कारण हर समय अनहोनी की असंका बनी रहती हैं और परिवार के लोग डर व सहम के सब सहन कर रहना पड़ता है विरोध करने पर उक्त दबंग गंदी गंदी गाली देकर अपमानित करते , जानमाल की धमकी देते रहते हैं । पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि वह फूल माला गुलदस्ता बनाने व गाड़ी सजाने आदि का काम करता है ।जो पड़ोसियों को अच्छा नहीं लगता जिससे वह आए दिन कोई न कोई बवंडर तैयार कर हर समय छेड़छाड़ करते रहते हैं तथा आए दिन प्रताड़ित करते हैं उक्त घटना के शिकायत पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस में की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया और वह थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गया है अब देखना यह होगा कि थाना पुलिस दबंगों पर कार्रवाई करती है या नहीं।

