Home Country हरदोई…ससुराल आए युवक ने कमरे के अंदर लगाई फांसी,मौके पर हुई मौत

हरदोई…ससुराल आए युवक ने कमरे के अंदर लगाई फांसी,मौके पर हुई मौत

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा समवाद्दाता सहीक खॉन

हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरपुर गन्नू में एक व्यक्ति ने कमरे के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपनी ससुराल में अपने चचेरे साले अमित की 24 मई को आयोजित शादी में शामिल होने आया था।
गौरतलब है कि सुरसा थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव निवासी आलोक पुत्र होरीलाल उम्र 24 वर्ष, 23 मई को अपनी ससुराल ग्राम मीरपुर गन्नू आया था। 24 मई को ससुराल में चचेरे साले अमित की शादी थी । 24 मई को शादी संपन्न होने के बाद आलोक ससुराल में रुक गया। बताया जाता है कि मृतक शराब भी पीता था। शाम को खाना खाने के बाद मृतक सोने चला गया। ससुराल वालों ने जब कमरे के अंदर का नजारा देखा तो वह सन्न रह गए। मृतक आलोक ने कमरे के अंदर कुंडी बंद करके फाँसी लगा ली थी । ससुराल वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, शाहाबाद कोतवाल शिव शंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर मृतक आलोक को नीचे उतारवाया। जहाँ उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया । आलोक की मृत्यु की सूचना सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर निवासी उसके परिजनों को दी।अपने बेटे की मृत्यु की सूचना पाकर मृतक आलोक के परिजन घटनास्थल पर पहुँचे। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने अभी तक किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment