सात दिवसीय होगा फेस्टिवल, विलुप्त कलाओं का होगा प्रदर्शन
दैनिक देश मोर्चा (व्यूरो )
कोंच (जालौन) संसाधनों एवं बजट के अभावों के वावजूद सकारात्मकता के पथ पर सिनेमा,साहित्य,समाज शिक्षा रंगमंच आदि से सुशोभित कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की तैयारियां जोरों शोरों से है। जुलाई में आयोजित यह फेस्टिवल सात दिवसीय होगा। फेस्टिवल की खास बात “फेस्टिवल मुखिया” होगा।
संस्थापक/संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के आयोजन में “फेस्टिवल मुखिया” रूपी नई परम्परा को जोड़ा गया है, प्रत्येक वर्ष फेस्टिवल मुखिया अलग होगा। यह कोई दिग्गज हस्ती होगा। फेस्टिवल मुखिया की अध्यक्षता और अगुवाई में फ़िल्म फेस्टिवल आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि इस नई परम्परा के तहत इस वर्ष कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में अपर जनपद न्यायाधीश वाराणसी अनिल कुमार यादव “फेस्टिवल मुखिया” होंगे। इस वर्ष का फेस्टिवल अनिल कुमार यादव की अगवाई में सम्पन्न होगा।
पारस ने बताया कि फेस्टिवल में न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों के लोग भी सक्रिय भूमिका में रहते है, इस वर्ष भी फेस्टिवल में स्क्रीनिंग हेतु फिल्मों की इंट्री आने लगी है, जल्द ही तारीखों का भी ऐलान होगा

