पीआरडी जवान के साथ हुआ सड़क हादसा आई गंभीर चोटे।

राजकुमार ब्यूरो इटावा
बकेवर थाना क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत पीआरडी जवान सुधीर प्रताप के साथ हुआ सड़क हादसा। गंभीर चोटें आई। पीआरडी जवान सुधीर प्रताप ने बताया कि थाना बकेवर से ड्यूटी करके शाम को घर वापस जा रहा था। तभी महेवा हाईवे पुल के पास एक्सीडेंट हो गया। पीआरडी जवान सुधीर प्रताप ने दीवान जी पर आरोप लगाते हुए बताया कि (एच एम)दीवान जी अशोक यादव द्वारा नाईट ड्यूटी लगाई गई थी। मैंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी थी कि मैं हार्ड का पेशेंट हूं नाइट ड्यूटी करने में दिक्कत होती है। दिन की ड्यूटी लगाई जाए। ड्यूटी की टेंशन थी। महेवा ओवर ब्रिज हाईवे पुल के पास आया तभी अचानक हमारी बाइक रपट गई। जिस कारण से सड़क हादसा हो गया। वही पीआरडी जवान सुधीर प्रताप के आई गंभीर चोटें। पीआरडी जवान सुधीर प्रताप ने कहा इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी थी कि पीआरडी जवान सुधीर प्रताप हार्ड का पेशेंट है। जिस कारण रात्रि ड्यूटी करने में असमर्थ रहते हैं। पीआरडी जवान सुधीर प्रताप ने (एच एम) दीवान जी अशोक यादव को भी अवगत कराया था। वही देखने वाली बात यह होगी कि पीआरडी जवान सुधीर प्रताप के साथ हुई सड़क हादसे का जिम्मेदार कौन। क्या उच्च अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर पीआरडी जवान सुधीर प्रताप के साथ कुछ रिहायत बरतेंगे।।