
इटावा /जसवंत नगर। कचौरा घाट सड़क मार्ग पर जसोहंन गांव के पास पूठन सकरौली की रहने वाली16वर्षीया राजकुमार की पुत्री किशोरी अनामिका अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। वह ऑटो से अंडाबली गांव में अपनी मौसी पूजा पत्नी मोहर सिंह के घर जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद घायल अनामिका को उसकी मां उमा देवी ने 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर वीरेन्द्र सिंह की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि कचौरा घाट मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से अक्सर हादसे होते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है। वहीं,पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
फोटो:- सीएचसी में भर्ती घायल अनामिका।