Home Country चित्तौडग़ढ़…सचिन पायलेट के जन्मदिन के अवसर पर महिला कांग्रेस ने किया पौधारोपण

चित्तौडग़ढ़…सचिन पायलेट के जन्मदिन के अवसर पर महिला कांग्रेस ने किया पौधारोपण

by Manoj Kumar
image_print

गोपाल चतुर्वेदी

चित्तौडग़ढ़ / प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट 44 वें जन्म दिवस के अवसर पर उनके आह्वान पर प्रदेश भर में पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में चित्तौड़गढ़ में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीतू कंवर भाटी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। एक सितंबर से इस सघन पौधारोपण कार्यक्रम के तहत चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में घटियावली,नेतावल गढ़ पांचली, सूरजपोल, सहनवा और जिला मुख्यालय पर नगर परिषद क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता कानसिंह भाटी, नितिन बैरवा,,जिनेश शर्मा, राकेश करसोलिया, संदीप लड्ढा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला जिला अध्यक्ष नीतू कंवर भाटी ने बताया कि पायलट के जन्म दिवस के अवसर पर कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए उनके निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था पूरे प्रदेश में लगभग 10 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे और चित्तौड़गढ़ में लक्ष्य पूरा हो गया है और महिला कांग्रेस द्वारा 5100 पौधे लगा दिए गए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण के बाद लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया और सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

You may also like

Leave a Comment