Home Country मुजफ्फरनगर में शातिर बदमाश को पुलिस ने गोली मारी, देवबंद में कर चुका करोड़ों की लूट, सिपाही की हत्या

मुजफ्फरनगर में शातिर बदमाश को पुलिस ने गोली मारी, देवबंद में कर चुका करोड़ों की लूट, सिपाही की हत्या

by Manoj Kumar
image_print

शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि पिन्ना बाइपास रोड पर कुछ बदमाश किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है, सूचना पर शहर कोतवाल संतोष त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों को ललकारा, जिस पर बदमाश एक ईख के खेत में घुस गये और पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी पुलिस को चकमा देकर घटना स्थल से फरार हो गये। पूछताछ में पकडे गये बदमाश ने अपना नाम अफजाल पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम अम्बहेटा सेखा थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर बताया है उसके कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा व तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं। पकड़ा गया अफजाल देवबंद क्षेत्र का टॉप टेन बदमाश है, जो पूर्व में रूडकी गंगनहर थाना क्षेत्र में डेढ करोड की लूट में शामिल था और इस दौरान बदमाशों की पुलिस से मुठभेड भी हो गई थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत भी हुई थी। शहर कोतवाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड में पुलिस की गोली लगने से बदमाश अफजाल घायल हो गया, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सीओ सिटी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुँचें और बदमाश से पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाश का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment