Home Country धौलपुर…ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने हेतु शिक्षा विभाग को दिए निर्देश

धौलपुर…ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने हेतु शिक्षा विभाग को दिए निर्देश

by Manoj Kumar
image_print

धौलपुर, 15 जून। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले में बालिका प्रोत्साहन पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि बालिकाओं को संबंल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद बालिकाओं तक पहुँचाने एवं ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने हेतु राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार आईएम-शक्ति योजना के अंतर्गत इंदिरा महिला शक्ति योजना, इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना, शिक्षा सेतु योजना, कौशल सामार्थ योजना, निःशुल्क आरएस-सीआईटी प्रशिक्षण योजना, निःशुल्क आरएस-सीएफए प्रशिक्षण योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित है। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए है कि ड्रॉपआउट बालिकाओं को प्रेरित कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु प्रेरित करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत उन्होंने प्रत्येक सोनोग्राफी सेंटर पर प्रभावी मॉनिटरिंग कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। कन्या भ्रुण हत्या को रोकने हेतु आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने जिला टास्क फोर्स एवं उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स का नियमित बैठकों का आयोजन करने के निर्देश दिये। उन्होंने योजनान्तर्गत निगरानी लक्ष्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण करने, विभाग की ओर से सभी जिला कलेक्टर्स को प्रेषित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शिका पर कार्यवाही करने, एसटीएफ में प्रदान किये गये निर्देशों की अनुपालना में टोंक जिले में गिरते शिशु लिगांनुपात के कारणों एवं सुधार हेतु अनुसंधान एवं अपेक्षित कार्यवाही के निर्देश दिए है।
कोरोनाकाल में अनाथ हुए पीड़ित परिवारों को मिलेगा लाभ-
उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में अनाथ हुए पीड़ित परिवारों के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
अनाथ बच्चों के लिए-
कोरोना महामारी से माता-पिता दोनों की या एकल जीवित की मृत्यु होने के कारण अनाथ हुए बच्चों को श्मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजनाश् में केन्द्र सरकार की योजना के अलावा लाभ मिलेगा। अनाथ बालक/बालिका को तत्काल 1 लाख रुपये, 18 वर्ष की आयु तक प्रति माह 2 हजार 500 रुपये, 18 वर्ष पूरे होने पर 5 लाख रुपये, 12वीं तक आवासीय विद्यालय या छात्रावास से निःशुल्क शिक्षा, कॉलेज छात्राओं को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के छात्रावासों में प्राथमिकता से प्रवेश। कॉलेज छात्रों को आवासीय सुविधाओं के लिए अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ दिया जाएगा। युवाओं को मुख्यमंत्राी युवा संबल योजना में प्राथमिकता से बेरोज़गारी भत्ता।
विधवा महिलाओं के लिए-
कोविड-19 से पति की मृत्यु होने से विधवा हुई महिलाओं को 1 लाख रुपये एकमुश्त राशि, 1 हजार 500 रुपये प्रति माह विधवा पेंशन, विधवा महिलाओं के बच्चों को 1 हजार रुपये प्रति बच्चा, प्रति माह और विद्यालय की पोशाक व पाठ्य पुस्तकों के लिए सालाना 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment