Home Country सहारनपुर…शराब तस्कर गिरफ्तार, 24 पव्वे बरामद

सहारनपुर…शराब तस्कर गिरफ्तार, 24 पव्वे बरामद

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा
रिपोर्ट / गौरव कश्यप

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस. चनप्पा के निर्देशानुसार एंव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज पंत के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धड-पकड अभियान के तहत बीती रात्रि नुमाईश कैम्प चौकी प्रभारी रणपाल सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान 24 पव्वे देशी शराब उ.प्र. मार्का के साथ एक शराब तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि नुमाईश कैम्प चौकी प्रभारी रणपाल सिंह अपनी टीम कांस्टेबल गजनफर अब्बास,अंकित तोमर,राजन चौधरी के साथ गश्त कर रहे थे,गश्त करते हुए पुलिस टीम जैसे ही राधा विहार कालोनी पहुंची,तो वहां सामने से प्लास्टिक का थैला लेकर आ रहे एक व्यक्ति जयप्रकाश,जिसे पुलिस ने तालाशी के लिए रोकने का इशारा किया,तो उसने अपने कदमों को और तेज कर दिया पुलिस को शक हुआ तो, पुलिस ने उसे धर दबोचा। जिसके पास से 24 पव्वे देशी शराब, मिस रंगीली, उ.प्र. मार्का बरामद हुई। जिसके विरूद्ध पुलिस ने संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालानी कार्यवाही की।

You may also like

Leave a Comment