Home Country लखीमपुर खीरी…भीरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी…भीरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार

by Manoj Kumar
image_print

जिला ब्यूरो-आकाश सैनी

लखीमपुर खीरी – (दैनिक देशमोर्चा) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना भीरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शकील पुत्र सगीर नि० ग्राम भीरा थाना भीरा जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बरामद किया गया जिसके संबंध में थाना भीरा पर मु0अ0सं0 203/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।

You may also like

Leave a Comment