Home Health गाजियाबाद…साई एन्क्लेव सोसाइटी(RWA) द्वारा कोविड संक्रमित मरीजो लिए भोजन व चाय की व्यवस्था कराई गई

गाजियाबाद…साई एन्क्लेव सोसाइटी(RWA) द्वारा कोविड संक्रमित मरीजो लिए भोजन व चाय की व्यवस्था कराई गई

by Manoj Kumar
image_print

गाजियाबाद नंदग्राम के साई एन्क्लेव सोसाइटी के (RWA)अध्यक्ष एवम BJP युवा मोर्चा मे नँदग्राम मंडल के उपाध्यक्ष श्री राज शर्मा जी एवम उनके टीम के सदस्यों द्वारा इस बढ़ते हुए कोरोना काल मे विगत 26 दिनों से गाजियाबाद के अस्पतालों में कोविड संक्रमित मरीजो उनके परिजनों और साथ ही अस्पताल के स्टाफ के लिए भोजन और चाय सेवा शुरू किया गया है ।

ये पूण्य का काम जो सोशल चौकीदार के संस्थापक और वरिष्ट समाज सेवी एवम मेयर पति श्री के के शर्मा जी के पावन सानिध्य में शुरू किया गया है। ऐसी विकट परिस्थिति में जब एक इंसान दूसरे के कैसे भी करीब नही आना चाह रहा है इस समय मे राज शर्मा जी और इनके टीम के सहयोगी भाइयो के द्वारा अस्पतालों के अंदर संक्रमित मरीजो* को भोजन सेवा दे रहे है । इस प्रक्रिया में सुबह की चाय और बिस्कुट के साथ दोपहर का पैक्ड भोजन का प्रबंधन और वितरण हो रहा है जो कि सारे कोविड -19 की बचाव प्रोटोकाल के साथ होता है । अभी तक पिछले 26 दिनों में लगभग 18000 पैकेट भोजन की और चाय बिस्कुट का वितरण किया जा चुका है ।

इस काम मे श्री राज शर्मा जी के साथ श्री उपेंद्र जी ,श्री दानेश मिश्र जी, दीनानाथ झा जी, अभिषेक अस्थाना, पीयूष सिंघल, सुशांत अस्थाना, रोहित सिंघल, कुणाल कुमार(बादल), विपिन कुमार,योगेश शर्मा,गौरव सक्सेनाराघव ठाकुर,प्रदीप पुंडीर, संदीप कुशवाह जी , और भी बहुत से साथी जिनका तन मन धन तीनो से सहयोग है । जब राज शर्मा जी से पूछा गया कि ये पुनीत कार्य कब तक चलेगा तो उन्होंने यही जवाब दिया कि जब तक हम सेवा देते रहेंगे जब तक लोगो को जरूरते है।।

You may also like

Leave a Comment