Home Country बलरामपुर….रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह का आयोजन

बलरामपुर….रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह का आयोजन

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा/प्रदीप पाठक

रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में सफल प्रशिक्षण के पश्चात 215 रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री हेमंत कुटियाल द्वारा आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता, सदैव कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ सेवा करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रशिक्षण के दौरान अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षी प्रेम कुमार गुप्ता को सर्वांग सर्वोत्तम सहित कुल 13 आरक्षियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्र, क्षेत्राधिकारी उतरौला राधा रमण सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर उदय राज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम, आरटीसी प्रभारी शिव नारायण यादव, आरक्षी धीरेंद्र यादव, समस्त प्रशिक्षक गण एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment