1

धौलपुर…भारतीय रेल यात्री सुविधा समिति के सदस्य भजनलाल शर्मा से की मुलाकात नॉर्थ सैंट्रल रेलवे के सदस्य राघवेंद्र ने धौलपुर जक्शन आने का दिया निमंत्रण

सचिन सिंह

धौलपुर। नॉर्थ सैंट्रल रेलवे के सदस्य राघवेंद्र उपाध्याय ने भारतीय रेल यात्री सुविधा समिति (पीएसी कमैटी) के सदस्य भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। रेल मंत्रालय में भारत सरकार की ओर से पुनः राष्ट्रीय रेल यात्री सुविधा समिति में भजनलाल शर्मा को नॉमित किये जाने पर उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य राघवेंद्र उपाध्याय ने शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी। उपाध्याय ने इस मुलाकात के दौरान शर्मा को भारत सरकार की ओर से रेल मंत्रालय में मिली राष्ट्रीय रेल यात्री सुविधा समिति की जिम्मेदारी पर विस्तृत चर्चा की तथा समिति के कामकाजों को जानकारी ली। उपाध्याय ने पीएसी मेंम्बर भजनलाल शर्मा को आग्रह कर रेलवे बोर्ड की इस कमैटी को धौलपुर रेलवे स्टेशन आने का आमंत्रण दिया। राष्ट्रीय रेल यात्री सुविधा समिति, रेल मंत्रालय द्वारा गठित बोर्ड कमैटी है जो देशभर के रेलवे स्टेशनों और ट्रैनों में रेल यात्रियों को दी जाने बाली सुविधाओं की समय समय पर जांच और समीक्षा करती है। रेल मंत्रालय में राष्ट्रीय रेल यात्री सुविधा समिति में भरतपुर निवासी भजनलाल शर्मा, राजस्थान राज्य से दूसरी बार नॉमित सदस्य है।