1

चित्तौड़गढ़…रतलाम रेल मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता पहुचे चित्तौडग़ढ़

गोपाल चतुर्वेदी

चित्तौड़गढ़ / रतलाम रेल मंडल डीआरएम विनीत गुप्ता शनिवार को चित्तौड़गढ़ पहुचे जहाँ पर उन्होंने चित्तौडग़ढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे विभिन्न नवीन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियो से सभी कार्यों को शीघ्रता से तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए

रतलाम रेल मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता शनिवार सवेरे चित्तौड़गढ़ पहुंचे, जहां पर उन्होंने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों जिसमें लिफ्ट,सिंहद्वार, सहित कई अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के बाद
डीएमएम विनीत गुप्ता ने पत्रकारों कोजानकारी देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ दौरे मे उन्होंने चित्तौडग़ढ़ से रतलाम तक बन रहे रेल्वे ट्रैक का निरीक्षण करने के साथ ही चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे नवीन कार्यों का निरीक्षण किया है, उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के मुख्य द्वार के सामने सिंह द्वार का निर्माण पूरा हो चुका है, इसके अलावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर तीन लिफ्ट लगाने का कार्य भी अब अंतिम चरण में है, वहीं उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के पूर्वी दिशा में एक अलग से टिकट खिड़की और द्वार का निर्माण किया गया है जो कि बनकर तैयार है, बहुत ही जल्द इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद सभी का उद्घाटन कार्यक्रम तय किए जाएंगे, एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ में राजस्थान पर्यटन विभाग और रेलवे मिलकर एक भवन का निर्माण करने जा रहे हैं जिसकी स्वीकृति के लिए फाइल मंत्रालय को भेजी गई है और वहां से स्वीकृति मिलने के पश्चात ही इस भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, इस भवन के बनने के बाद आमजन को एक ही भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ में नियमानुसार यात्री भार नहीं होने के कारण एक्सीलेटर लगाने मे आ रही परेशानियों को शीघ्र ही दूर किया जाएगा और एक्सीलेटर लगाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा

चित्तौड़गढ़ दौरे के समय रतलाम रेल मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता ने मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम
श्रीसांवलिया सेठ दर्शन करने के साथ ही और विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग का भ्रमण किया, इसके अलावा उन्होंने चंदेरिया रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया
इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक जी.पी. गुप्ता, नरेंद्र जोशी सहित रेलवे के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे