झालरापाटन…जानलेवा हमला के दोनों आरोपी गिरफ्तार
झालरापाटन जिला पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग सिद्धू ने बताया कि दो सितंबर को दिन दहाड़े झालरापाटन सूरजपोल गेट के सामने झालरापाटन में हुए जानलेवा हमले के दोनों मुख्य आरोपियों को झालरापाटन पुलिस ने कस्बा झालरापाटन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धू ने बताया कि दिनांक दो सितंबर को सीएचसी झालरापाटन में पर्चा बयान परिवादी लालू गुर्जर पुत्र रामनारायण जाति गुर्जर निवासी गुर्जर मोहल्ला झालरापाटन ने इस आशय का पेश किया कि मैं गुर्जर मोहल्ला झालरापाटन का रहने वाला हूं। मैं अकलेरा रोड बाईपास के शराब के ठेके पर काम करता हूं। गेट के बाहर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने पहुंचा तो मुझे वहां पर पवन रेगर व बिन्या रेगर मिले। जिससे मैंने शराब की उधारी के पैसे मांगे तो दोनों काफी गुस्से में हो गए मैं आने लगा तो दोनों ने मुझे रोक लिया। और बिन्या रेगर ने अपने पास के चाकू कि मुझे जान से मारने की गरज से मेरे सामने पेट पर मारी लेकिन मैं पीछे घूम गया इस कारण मेरे पीछे पीठ पर दो जगह मारी, तथा दूसरा पवन रेगर ने मुझे पकड़ लिया व लात गुस्से की मारी मैं वहां पर चिल्लाया तो मुझे मुकेश व मुन्ना गुर्जर ने मेरा बीज बचाव करवाया फिर वहां से पवन रेगर और बिन्या रेगर वहां से भाग गए। परिवादी द्वारा पुलिस के समक्ष दर्ज करवाए गए उक्त पर्चा बयान पर प्रकरण दर्ज कर वारदात में शामिल अभियुक्तों की तलाश के सार्थक प्रयास प्रारंभ किए गए।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूरजपोल गेट के बाहर पीडब्ल्यूडी के गेट के सामने दिनदहाड़े घटित हुई जानलेवा हमले की वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव के निर्देशन व आईपीएस अमित बुडानिया सहायक पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निकटतम सुपरविजन में जितेंद्र शेखावत थानाधिकारी थाना झालरापाटन के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया विशेष टीम द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश के सार्थक प्रयास प्रारंभ किए गए लेकिन आरोपीयो शातिर प्रवृत्ति के होने से घटना के तुरंत बाद ही मोबाइल बंद कर फरार हो गए जिस पर टीम द्वारा तकनीकी व सूचना संकलन से मिले इनपुट के आधार पर आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी लेकिन अभियुक्त गणों को पुलिस टीम के पहुंचने का आभास होने से अभियुक्त गण लगातार फरार होते गये। विशेष टीम के सदस्यों द्वारा घटना के महत्वपूर्ण पहलुओं सूचना संकलन व तकनीकी आधार पर अभियुक्त गणों का लगातार पीछा करते हुए शामिल मुख्य आरोपी पवन कुमार, विष्णु प्रसाद उर्फ बिन्या को पुलिस वन पेट्रोल पंप के पास झालरापाटन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पवन कुमार व विष्णु प्रसाद बिन्या के विरुद्ध पूर्व में भी आधा दर्जन मारपीट डकैती की योजना चोरी चकारी के प्रकरण दर्ज है।
विशेष टीम:- थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत थानाधिकारी, उ. नि. राधाकिशन, हेड कनिष्ठ विश्वनाथ सिंह, कनि. मदनमोहन, भरत लाल, महिपाल, सत्येंद्र कुमार की भूमिका रही।
साइबर टीम:- हेड कनिष्ठ राजेश शर्मा की भूमिका रही।