1

अयोध्या…जनपद अयोध्या में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षकों का सम्मान समारोह.

अयोध्या/ब्यूरो केके शुक्ला

अयोध्या।आज शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 75 बेसिक शिक्षकों तथा 75 माध्यमिक शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक सम्मान समारोह एस एस वी इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह , एडीएम प्रशासन , जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार देव पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भगवान राम के जीवन को निखारने में गुरु वशिष्ठ और गुरु विश्वामित्र का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है । बेसिक शिक्षा मंत्री ने बताया के इस समय पूरा देश स्वतंत्रता का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में जनपद अयोध्या के एक मात्र शिक्षक डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी , सहायक अध्यापक , पूर्व माध्यमिक विद्यालय तमकीन गंज , विकास खण्ड तारुन को शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी जी द्वारा अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ त्रिपाठी को यह राज्य पुरस्कार बच्चों के सीखने – सिखाने में किये जाने वाले अभिनव प्रयोग , गतिविधि आधारित शिक्षण तथा नवाचारों के उपयोग करने हेतु प्रदान किया गया। डॉ त्रिपाठी ने राज्य गुणवत्ता प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक हस्त पुस्तिका “आधारशिला” व ” शिक्षण संग्रह ” के लेखन मण्डल में शामिल रहे हैं। बच्चों के जीवन कौशल के विकास हेतु ” सुरक्षा एवं संरक्षा ” मॉड्यूल का विकास करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश , लखनऊ को प्रदान किया। डॉ त्रिपाठी इस समय राज्य संदर्भ समूह के सदस्य के रूप में बच्चों के गुणवत्ता संवर्द्धन हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर जनपद के सभी 75 बेसिक शिक्षकों तथा 75 माध्यमिक शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । अंत मे एडीएम प्रशासन ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।