कानपुर देहात…मायके आई युवती की चचेरे भाई ने की हत्या.
शिवली कानपुर देहात। कस्बा शिवली के जवाहर नगर मुहल्ले के पोस्ट आफिस वाली गली की गिहार बस्ती की रहने वाली कोमल (21) की लाश घर सौ कदम दूर हरिश्चंद्र के मकान की बाउंड्रीवाल के दूसरी तरफ लाश पड़ी थी। कोमल की शादी दो वर्ष पूर्व मकरंदनगर कन्नौज के राहुल के साथ हुई थी। उसका सलवार अधबनी बाउंड्रीवाल की दूसरी तरफ पड़ा था। गले में कटे का निशान था। कोमल के चचेरे भाई मंगल सिंह के मकान में उसके बच्चों का खाना बनाकर उसी के घर में लेट गईं थी। मंगल की पत्नी रन्नो रक्षाबंधन पर मायके गई थी। मंगल पर कोमल के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने में असफल रहने के बाद हत्या का आरोप है। हालाकि मृतका के भाई अमित ने मंगल के खिलाफ बहन की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुबह घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्षय जुटाए। और डाग स्क्वायड भी घटनास्थल से होते हुए आरोपी मंगल के घर में घुस गया। घटना की जानकारी आसपास के पुलिस बल के साथ सीओ प्रभात कुमार भी पहुंच गए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपी मंगल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि कोमल की हत्या में भाई अमित ने चचेरे भाई मंगल सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।Attachments area