बिल्हौर…सपा नेत्री रचना सिंह व ऋषभ यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा
बिल्हौर विधानसभा में बिल्हौर सुन्दर कोल्ड स्टोर से साइकिल यात्रा चालू हुई लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष विजय यादव विनोद कनौजिया प्रदेश सचिव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया सपा नेत्री रचना सिंह ऋषभ यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा सपा नेत्री रचना सिंह के साथ प्रदेश सचिव विनोद कनौजिया और जिला अध्यक्ष विजय यादव ने 12 किलोमीटर साइकिल चलाई सपा नेत्री रचना सिंह ने कहा कि देश में सब कुछ महंगा हो गया है। बिचौलियों की मौज है। किसान को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। भाजपा प्रदेश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किये। यह सबसे झूठी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि किसान-नौजवान-रचना सिंह को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। सपा की नीतियां जनहित में है। सपा सरकार में किसानों, नौजवानों सभी वर्गों के लिए काम हुए। सपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की झूठी बातों में नहीं फंसना है।
सपा नेत्री रचना सिंह ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की हवा चल रही है। जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। साथ में कल्याण सिंह, सुनील कुमार प्रदेश सचिव, मानसिंह, रवि, अंकित, भोलू, दीप सिंह, ललित, इलियास, लाल बाबू, टिंकू, ब्रजेश, रोहित, कन्हैया, इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे