1

चित्तौडग़ढ़…N.R.I. के पत्रकार दोस्त ने ही चुराई लग्जरी कार.

गोपाल चतुर्वेदी

चित्तौड़गढ़ / चित्तौड़गढ़ के अपने घर सिंधी कॉलोनी क्षेत्र से दुबई में व्यवसाय करने वाले एनआरआई रमेश चंचलानी के घर के बाहर से चोरी हुई लग्जरी कार चोरी के मामले में मुख्य आरोपी पत्रकार नरेश ठक्कर को गुजरात मेहसाणा शंकु वाटर पार्क लेकर सदर थाना पुलिस देर रात चित्तौड़गढ़ पहुंची। अब उससे इस मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

इसकी जानकारी देते हुए सदर थाना अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को रमेश चंचलानी ने अपनी लग्जरी कार चोरी की एक रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज कराई थी जिस पर सदर थाना पुलिस ने इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए रास्ते के सभी सीसी टीवी फुटेज तथ्य जुटाने के बाद इस मामले में चित्तौडग़ढ़ में पत्रकार बन कर घूम रहे नरेश ठक्कर की मिली भगत होना सामने आया था। इसकी भनक लगते ही आरोपी चित्तौड़गढ़ से फरार हो गया और कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पता लगाने के बाद सदर थाना पुलिस ने गुजरात के मेहसाणा शंकु वाटर पार्क से आरोपी को धर दबोचा और देर रात्रि उसे सदर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी नरेश ठक्कर ने गुजरात से चित्तौड़ के बीच आने के दौरान पुलिस को गुमराह करने का काफी प्रयास किया और उसने पुलिस को कहा कि मैंने नींद की गोलियां खा ली है,

इस पर पुलिस ने मिर्जापुर चिकित्सालय में उसका उपचार कराया साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने उसका मेडिकल भी करवाया गया, जिसमें वह पूर्ण रूप से स्वस्थ रहना सामने आया। उन्होंने बताया कि आरोपी नरेश ठक्कर पुलिस को पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी का कोविड-19 टेस्ट भी आज कराया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में उससे कठोरता के साथ पूछताछ की जाएगी जिसमें कई नए खुलासे होने की संभावना है।

वही जानकारी में सामने आया है कि कार चोरी का मास्टरमाइंड नरेश ठक्कर विगत 3 दशकों से कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसकी निगरानी एक पूर्व एसपी द्वारा बंद की गई थी वही आरोपी नरेश ठक्कर पत्रकारिता की आड़ में अपने सहयोग के साथ कई गलत कार्यों को अंजाम देता रहा है लेकिन उच्च अधिकारियों और राजनैतिक व्यक्तियों से अच्छे संबंध होने के कारण इनकी सभी कारगुजारी ऊपर पर्दा पड़ा रहा है वही चित्तौड़गढ़ में भी नरेश ठक्कर द्वारा पत्रकारिता की आड़ में अपने सहयोगियों के साथ कई लोगों को धमकी देकर वसूली करने के मामले सामने आने लगे हैं और आप आमजन भी इनके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने में लगा है जिससे ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले समय में कुछ और नए मामले भी विभिन्न थानों में दर्ज हो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी