नसीराबाद /अजमेर गुरु सुदर्शन बुलेट यात्रा का श्री श्वेतांबर जैन संघ नसीराबाद ने किया अभिनंदन
नसीराबाद /अजमेर (राहुल कुमार वर्मा)
रविवार प्रातः को गुरु सुदर्शन बुलेट यात्रा का विजयनगर से बांदनवाड़ा होकर नसीराबाद पहुंचने पर श्री प्राज्ञ युवा मंडल एवं श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज नसीराबाद द्वारा हार्दिक अभिनंदन एवं सत्कार किया गया । रविवार प्रातः 6 बजे श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल, विजयनगर द्वारा सुदर्शन साइकिल यात्रा गुरु पन्ना सोहन सुदर्शन के जयकारों के साथ 108 से ज्यादा बुलेट मोटर साइकिल पर सवार 250 से अधिक श्रावक बांदनवाड़ा होते हुए नसीराबाद पहुंची। जहां सभी श्रावको का श्री श्वेतांबर स्थान के वासी जैन समाज एवं प्राज्ञ जैन युवा मंडल नसीराबाद द्वारा अभिनंदन एवं सत्कार किया गया । इसके पश्चात सुदर्शन बुलेट यात्रा गुरु पन्ना सोहन सुदर्शन एवं भगवान महावीर एवं जैन धर्म की जय हो, के जयकारों के साथ नसीराबाद से प्रमुख बाजार से होते हुई कोरोना गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करते हुए पुष्कर के लिए रवाना हुई ।
श्री श्वेतांबर स्थान के वासी जैन संघ के ज्ञानचंद चोपड़ा एवं सुशील कवाड़ ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पुष्कर में आचार्य श्री गुरु सुदर्शन जी महारासा, जिनका इस वर्ष पुष्कर चातुर्मास है, के दर्शन के साथ साथ सभी युवाओं में धर्म की जागृति का संचार करना एवं सामाजिक व्यवस्थाओं में जुड़ाव करना है, ताकि जैन धर्म के मूल सिद्धांतों सत्य एवं अहिंसा की भावना को जीवंत किया जा सके । इस प्रकार की यात्रा का आयोजन कुछ दिनों पूर्व भी भीलवाड़ा संघ द्वारा सुदर्शन साइकिल यात्रा द्वारा की गई थी जिसमें गुरु दर्शन की आस में इतने युवा एक साथ साईकिल से यात्रा तय कर कर गुरु भक्ति में लीन होकर पुष्कर पहुंचे थे।
इस अवसर पर श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज के संरक्षक राजेंद्र मुणॊत अध्यक्ष ज्ञानचंद चोपड़ा, मंत्री सुशील कवाड़, प्रदीप नाहर, सरदार मल जैन, विजयलाल भंडारी, राजीव चंडालिया, राजेश कवाड़, राजेंद्र नाहर, अमित सुराना, चेतन सुखलेचा, सुनील मुणॊत, पंकज मुणॊत, सुशील मुणॊत, राजेंद्र कोठारी, घेवर सिंघवी, नरेंद्र लोढ़ा, मनीष लोढ़ा, रिशी लोढ़ा, नेमीचंद लोढ़ा, अनिल लोढ़ा, राजेंद्र बोहरा, गौतम चोपड़ा, हस्तीमल चोपड़ा, राजेश कोठारी एवं मुकेश कोठारी सहित समस्त संघ के पदाधिकारी, सदस्य, युवा एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुजर्र भी उपस्थित थे ।