1

बेगूसराय…मंसूरचक झमाझम बारिश से किसानों के खेत जलमग्न।

मिंटू कुमार झा

मंसूरचक(बेगूसराय)पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के साठा पंचायत के द्वारिकापुर,और गुरदासपुर के
खेत खलिहान
में पानी भर गया है। जहां किसान अपना रोपाई कार्य फिलहाल बंद करने को मजबूर हो गए हैं।
पानी एकाएक तेजी से आ गया है।जिसके कारण पूरा द्वारिकापुर चौर जलमग्न हो गया है। किसान चाह करके भी बीते कई दिनों से झमाझम बारिश के बाद भी खेती का कार्य नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है,जल निकासी के लिए पुराने समय में बाहापुल का निर्माण कराया गया था। जिससे आसानी से जल निकासी हो जाया करते था।लेकिन 5 सालों से इसकी उड़ाही नहीं किया गया है। जो काफी चिंताजनक है।

वहीं पूर्व मुखिया अमीनुद्दीन कहते हैं।की बाहा पुलिया के पास सरकारी जमीन को कुछ ग्रामीणों के द्वारा मिट्टी से भर दिया गया है। जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। वही किसानों में भयंकर आक्रोश देखने को मिला। लगभग 100 एकड़ खेत पूर्णरूपेण जल मग्न हो चुका है। कहीं 10 फीट तो कहीं 5 फीट पानी खेत में लगा हुआ है। जल निकासी की समस्या अभिलंब नहीं हुआ तो हम किसान उग्र आंदोलन करेंगे।मौके पर उदय चंद्र महतो,विद्यानंद महतो,रामसेवक राय,बोधन महतो,जोगिंदर महतो,समौली महतो,शिवजी प्रसाद,सूरत महतो,संजय महतो, बिंदेश्वरी महतो,दर्जनों किसान मौजूद थे।