1

लव जिहाद और धर्मांतरण से फिर दहला कानपुर

देश मोर्चा/अजय सिंह                        -                                       
कानपुर जनपद में अभी मतांतरण का मामला शांत नही हुआ कि एक नया मामला कानपुर नरवल थाना क्षेत्र के करबिगवां गांव का प्रकाश में आया है।करबिगवां गाँव निवासी रज्जन कुरील अपनी पत्नी के साथ बिंदकी एक शादी समारोह में गए थे।मौका पाकर पनौरी गांव निवासी रुकसार अहमद पुत्र वसीर अहमद मौका पाकर रज्जन कुरील की नाबालिग पुत्री रेखा को रात्रि में बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और घर में रखी नगदी और ज्वैलरी भी अपने साथ ले गए।अगले दिन जब पति पत्नी शादी से वापस आये तो उन्हें पूरा मामला पता चला।उन्हें गांव के लोगों से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त हुयी।तब जाकर रज्जन ने थाना नरवल जाकर मुकदमा पंजीकृत कराया।इस घटना से पूरे ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है।और ग्रामवासी पुलिस की कार्यप्रणाली में सवाल भी उठा रहे हैं।अभी तक इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नही हो पायी है। नरवल थाना के ग्राम टिकरिया में भी लवजिहाद  का मामला प्रकाश में आया.

कानपुर जनपद के नरवल थाना क्षेत्र के गाँव टिकरिया में भी ब्राह्मण समाज की एक लड़की को पनौरी गाँव के लड़के मुबारक ने लवजिहाद का शिकार बनाया और करबिगवां गाँव की घटना के दिन ही उसको बहलाफुसला कर अपने साथ घर मे रखे गहने रुपए लेकर फरार हो गया।दोनों लड़कियों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले लड़के भाई भाई हैं।आखिर इस कांड के पीछे की मंशा क्या है ये क्या चाहते हैं।क्या नरवल थाना क्षेत्र किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।
                              
         नरवल थाना क्षेत्र के गाँव पनौरी का विवादों से है पुराना रिश्ता

कानपुर नरवल थाना क्षेत्र के गाँव पनौरी का विवादों से गहरा नाता है।इस गाँव मे रह रहे एक विशेष समुदाय के लोगों की गौकशी ए टी एम हैकर और चोरी मर्डर के साथ साथ लवजिहाद जैसे गंभीर मामलों में संलिप्तता है।इस गाँव मे चारागाह ग्राम समाज की जमीनों पर विशेष समुदाय के लोगों ने कब्जा करके बड़े बड़े मकान बनवा लिए हैं।जिसकी शिकायत एस डी एम नरवल से की जा चुकी है किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुयी है।गाँव के अन्य लोगों व इलाकाई निवासियों ने बताया कि गाँव मे अपराधियो का जमावड़ा लगा रहता है।अवैध रूप से रह रहे लोगों का अपराधों से गहरा नाता है गांव का माहौल खराब हो चुका है।गाँव मे सब कुछ जानते हुए भी थाने की पुलिस लापरवाही कर रही हैं।न ही गश्त हो रही है न इनकी धरपकड़ हो रही है।विशेष समुदाय के लोग अवैध रूप से कब्जा करके अपना वर्चस्व कायम करने में लगे हुए हैं गांव वाले जब इनके गलत कार्यों का विरोध करते हैं तो किसी न किसी बात से गाँव वालों को मारने पीटने और हत्या की धमकी देते रहते हैं।इन लोगों ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए गाँव मे भय व्याप्त कर रखा है।
                        
                    विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर इस मामले से है रोष व्याप्त
                                -                                         
 मामले की जानकारी होते ही विहिप बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गांव जाकर पीड़तों से जानकारी प्राप्त की और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।विहिप बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के मामलों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।चाहे इसके लिए आंदोलन क्यों न करना पड़े।विशेष समुदाय के लोगों ने लवजिहाद और धर्मांतरण के माध्यम से हिंदू समाज को आहत किया है।कूटरचित षणयंत्र रचकर अपने आकाओं की मदद से समाज में हिंदू भावनाओं व मान बिंदुओं से खिलवाड़ करने की गहरी साजिश रच रहें है।अब सड़कों पर उतरने का और इनको सबक सिखाने का समय आ गया है। इस मौके पर विहिप के जिला अध्यक्ष हेमंत सेंगर विभाग संयोजक अमरनाथ आनंद सिंह अजय सिंह मुकेश यादव रामनरेश राजपूत राकेश गुप्ता निखिल वर्मा अन्य लोग मौजूद रहें।