धौलपुर…राजस्थान पुलिस के जांबाज सिपाहियों ने सड़क दुर्घटना में बचाई लोगों की जान.
ग्वालियर से लौट रहे थे युवक वाटर वर्क्स चौराहे हुआ एक्सीडेंट
धौलपुर : कहा जाता है कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है इसी कहावत को देखते हुए बुधवार को ग्वालियर से लौट रहे युवकों का वाटर वर्क्स चौराहे पर जबर्दस्त एक्सीडेंट हो गया युवक घायल हो गये पर वाटर वर्क्स तैनात यातायात कर्मी अपनी ड्यूटी दे रहे थे जैसे ही उनकी निगाह पड़ी युवक घायल अवस्था में पड़े हुए उनको बचाने तक नहीं आया तब जांबाज सिपाही अनिल कपासिया की निगाह पडी ये युवक खुन से लथपथ पड़े है आनन फानन में तत्परता से गाड़ी में डालकर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया किसी भी सड़क दुर्घटना एवं अन्य घटनाओं को लेकर पुलिसकर्मी रहते हैं हमेशा तत्पर तैयार
बुधवार की शाम को ग्वालियर से लौट रहे युवक का वाटर वर्क्स चौराहे पर हुआ एक्सीडेंट घायल युवक को ट्रैफिक के जवानों ने पहुंचाया तुरंत हॉस्पिटल और तुरंत इलाज मिलने से बचाई युवक की जान धौलपुर यातायात पुलिस के जवान कर रहे जिले में मानवता के प्रति मिसाल पेश