कानपुर…सुविधा शुल्क न देने पर पत्रकार ने व्यापारी नेता को किया बदनाम
अजय सिंह
कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहे पर कुछ पत्रकारों ने व्यापारी नेता पर गंभीर आरोप लगाएं जिसकी शिकायत व्यापारी नेता आनंद सिंह व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चकेरी प्रभारी श्री दधिबल तिवारी से किया व्यापारी नेता आनंद सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र के एक पत्रकार ने कुछ सुविधा शुल्क देने के लिए कहा तो व्यापारी नेता ने कहा कि किस बात का सुविधा शुल्क और मना किए जाने पर तथाकथित पत्रकार में उन पर रामादेवी चौराहे पर टेंपो स्टैंड फल और सब्जी वालों के ठेले से वसूली का आरोप लगाया और यह भी कहा इसका कुछ हिस्सा क्षेत्रीय जिम्मेदारों को भी जाता है इस बात का खंडन करते हुए व्यापारी नेता ने थाना प्रभारी से कहा कि इन आरोपों की जांच करवाई जाए यदि ऐसा कोई तथ्य सामने आता है तो मुझ पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए यदि ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आता है तो मुझे बदनाम करने वाले पत्रकारों पर मानहानि का मुकदमा व कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए व्यापारी नेता ने अपने मंडल के सभी पदाधिकारियों सहित चकेरी प्रभारी से मुलाकात करते हुए बताया कि जो लोग के कार्यों पर लिप्त हैं उन पर यह पत्रकार कुछ नहीं करते हैं क्योंकि उनको सुविधा शुल्क प्राप्त होता है व्यापारी नेता ने कहा कि मैं व्यापार मंडल का पदाधिकारी होने के नाते सभी वर्ग के व्यापारियों की हर संभव मदद करता हूं मेरा इस प्रकरण से कोई लेन-देन नहीं है और मेरे साथ साथ क्षेत्रीय जिम्मेदारों और पुलिस अधिकारियों को बदनाम किया जा रहा है मैं इसके खिलाफ न्यायालय में अभियोग पंजीकृत करा कर उचित कार्यवाही की मांग करूंगा।इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक मनोज यादव अध्यक्ष बिट्टू जैन दुर्गा शर्मा अंकुश यादव अश्वनी यादव अभय सिंह रानू शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहें।