धौलपुर…चम्बल के बीहड़ों वाले गांवों में चलाया गया जन जागरूकता अभियान
धौलपुर, 2 जून। जिले में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जन अनुशासन को व्यापक रूप देने पर बल देने हेतु जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में सूचना जा संपर्क विभाग द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सूचना जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशन में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने एवं जिले में जन अनुशासन लॉकडाउन की पालना हेतु गांव गांव सहित शहर में भी जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार दूसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है और संसाधन अभी भी मरीजों के दबाव का सामना कर रहे हैं। दूसरे देशों के अनुभव बताते हैं कि संक्रमण की दूसरी और तीसरी लहर में ज्यादा अंतर नहीं रहने की आशंका के चलते लॉकडाउन जैसे कदमों को सरकार द्वारा जारी रखा गया है। विशेषज्ञों ने प्रथम लहर के बाद कोविड प्रोटोकॉल की पालना में हुई लापरवाही के अनुभव से सबक लेते हुए सख्त कदम जारी रखने और आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर अभी से तैयारियों में जुटने की सलाह दी है। कोरोना के साथ साथ अब ब्लैक फंगस महामारी पर भी चिंता व्यक्त की गई है और इसको नियंत्रित करने तथा समुचित उपचार के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। कोविड संक्रमण के कारण जिन परिवारों के कमाने वाले सदस्य की मौत हो गई है अथवा बच्चे अनाथ हो गए हैं, उन परिवारों के लिए राज्य सरकार एक व्यापक सामाजिक सुरक्षा नीति बनाने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने, आईएलआई लक्षणों वाले मरीजों का चिन्हीकरण, मेडिकल किट वितरण, जांच, होम आइसोलेशन एवं उपचार की नियमित निगरानी पर जोर दिये जाने हेतु आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धौलपुर जिले के डांग क्षेत्र गांव सहरोंन, पटेवरी, बीलपुर, वरीपुरा, महद पुरा, चन्देलपुरा, वरपुरा, धनावली, मुतावली, करुआपुरा, कस्वा नगर, बसई डांग, एकटा, ममोधन, कल्लू पुरा, अतरसूमा, जारगा, आँकपुरा, हिगोटा, खिडोरा, छाछर, बसेड़ी सहित अन्य गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। गांवों में पम्पलेट्स वितरण कर एवं माइक द्वारा प्रचार प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया। जिला प्रशासन और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन किया जाना जरूरी है। बेवजह घर से ना निकले, जरूरतों को समित करें और अपने आस-पास भीड़-भाड़ वाली गतिविधियां ना होने दें। यदि ऐसा होता है तो प्रशासन को तत्काल सूचित करें। पम्पलेट्स चस्पा करने, वितरण करने का कार्य में बच्चू सिंह, मुरारी लाल कुशवाह, राजबहादुर मीना ने किया