कन्नौज…दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट विवाद के आधे घण्टे बाद जागी पुलिस
जिला ब्यूरो दिलीप कश्यप के साथ दीपक गुप्ता कन्नौज
कन्नौज(नगर पंचायत सिकंदरपुर)कन्नौज जिले में मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही ताजा मामला छिबरामऊ कोतवाली के सिकन्दरपुर चौकी के सामने बीच सड़क देखने को मिला यहां बीच गाड़ी ओवर टेक को लेकर दो पक्षो के बीच चौकी के सामने जमकर मारपीट हो गईं देखते देखते दोनो पक्षो की तरफ से पत्थर चलने लगे। पथराव से इलाके में भगदड़ मच गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि चौकी के सामने खूनी संघर्ष होता रहा और सिकन्दरपुर चौकी की पुलिस सोती रही।

विवाद के आधे घण्टे बाद जागी पुलिस जब दोनो पक्षो के बीच पहुँची तो पुलिस कर्मी यहां भी लाचार नजर आए। दोनो पक्ष के लोग पुलिस कर्मियों के सामने एक दुसरे को पीटते रहे और लाचार चौकी इंचार्ज अजब सिंह सिर्फ एक दुसरे को अलग करते नजर आए। विवाद के दौरान कोविड नियमो की भी खूब उड़ी धज्जियां। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दोनो पक्षो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना को कवर कर रहे पत्रकारो पर सिकन्दरपुर पुलिस ने अपनी हेकड़ी तो दिखा ली लेकिन मारपीट कर रहे बवालियों के सामने घुटने टेकती नजर आई।