लखीमपुर खीरी…खीरी पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
जिला ब्यूरो-आकाश सैनी
लखीमपुर खीरी – (दैनिक देशमोर्चा) पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत विगत 24 घंटों में जनपद खीरी के विभिन्न थानों द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 1,742 लीटर अवैध कच्ची शराब,34 अवैध शराब भट्ठी व शराब बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद कर 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 69 अभियोग पंजीकृत किए गए।साथ ही मौके पर लगभग 17,950 लीटर लहन भी नष्ट किया गया।

जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.05.21 से 30.05.21 तक जनपद खीरी के विभिन्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए 10,320 लीटर अवैध कच्ची शराब, 212 अवैध शराब भट्ठी व शराब बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद कर 525 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 495 अभियोग पंजीकृत किए गए।साथ ही मौके पर लगभग 73,250 लीटर लहन भी नष्ट किया गया है।आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध शराब का निर्माण व बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।