बूंदी/नैनवा…कीटनाशक पदार्थ के प्रभाव से अचेत हुऐ दो बच्चों की हुई मौत
दैनिक देश मोर्चा हरिओम
बूंदी :नैनवा रालड़ी रलावता रोड स्थित खेत पर कीटनाशक पदार्थ के प्रभाव से अचेत हुऐ दो बच्चों की हुई मौत पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवाया रालड़ी में रलावता रोड स्थित खेत पर कीटनाशक के प्रभाव से अचेत हुए दो भाई बहनों की मौत हो गई अब तक मिली जानकारी के अनुसार रालड़ी ग्राम में रलावता रोड पर स्थित है गजानन योगी के खेत पर पुत्र पुत्री खेल रहे थे अज्ञानता वश कीटनाशक पदार्थ के संपर्क में आने के कारण 16 वर्षीय सिद्धि वह 19 वर्षीय रिंकू अचेत हो गए अचेत अवस्था में दोनों को नैनवां सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के पश्चात 16 वर्षीय सिद्धि को मृत घोषित कर दिया तो वहीं 19 वर्षीय रिंकू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही रिंकू ने भी दम तोड़ दिया जिसके पश्चात रिंकू केशव को सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया सूचना पर थानाधिकारी बृजभान सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका स्थिति का जायजा लिया साथ ही पुलिस की देखरेख में सबको मोर्चरी में रखवाया गया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे