1

दौसा…राज्य मंत्री के प्रयासों से मिली स्वीकृति, जर्जर हो चुकी सड़कों के पुनः निर्माण से दर्जनों गांवों के लोगों को होगा फायदा 

दिनेश सैहणा सिकराय तहसील सिकराय दौसा

दौसा :सिकराय विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के प्रयासों से सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में 9 सड़कों के निर्माण पर एक करोड़ 85 लाख की मंजूरी दी है। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के जर्जर अवस्था में होने की वजह से लोगों को गड्ढों के बीच सफर करना पड़ रहा था, लेकिन अब इन सड़कों के पुनर्निर्माण से सैकड़ों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। 

राज्य मंत्री भूपेश ने बताया कि विकास कार्यो की कड़ी में विधानसभा क्षेत्र में सरकार ने ग्रामीण रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात दी है। जिससे कस्बे एवं मुख्य गांवों को आपस में जोड़ने वाली सड़कों के नव निर्माण से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के जौण से कालेड़ी तक सड़क निर्माण के लिए 26.25 लाख,  रामसिंहपुरा से राजवास तक 13.97 लाख, रामसिंहपुरा से रामपुर कलां तक 12.29 लाख,  झरना से भडंग्यावास तक 30.45 लाख, गेरोजी से मोहलाई तक 19.43 लाख, सिकराय से कैलाई तक 12.60 लाख, अचलपुरा से जहांगीरिया तक 25.75 लाख, कालाखों  से जगरामपुरा पट्टी तक 17.33 लाख तथा संवास से गांवड़ी तक 36.75 लाख की स्वीकृति जारी की है। टेंडर की प्रक्रिया के बाद जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 सड़क परियोजनाओं पर कुल 1 करोड़ 85 लाख की राशि खर्च की जाएगी। गौरतलब है कि सालों पहले निर्मित इन सड़कों के जर्जर अवस्था में होने के कारण गड्ढे बने हुए थे, जिनसे वाहन चालकों को एक किलोमीटर का सफर करने में भी काफी समय लग रहा था। लेकिन अब सड़कों के नवनिर्माण से लोगों को गड्ढों से निजात मिल जाएगी। गांवों में सड़कों की स्वीकृति पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मीना, प्रहलाद मीना, रामअवतार अग्रवाल, प्रकाश मूंडियाखेड़ा, विनोद पीलोड़ी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री भूपेश का आभार जताया है।