1

भरतपुर सासंद पर हुए हमले की भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ने की निंदा आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की की मांग

दैनिक देश मोर्चा कमरूद्दीन खान करौली
करौली :भरतपुर में सांसद रंजीता कोली पर हमलावरों द्वारा किए गए हमले की करौली शहर मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा ने कड़े शब्दों में निंदा की है शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है उन्होंने बताया कि हिंडौन सिटी में अबैध शराब के कारोबारियों ने प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार पर भी हमला कर दिया एवं भरतपुर के अंदर डॉक्टर दंपति को सरेआम गोली मारकर हत्या कर देना कांग्रेस शासन की विफलता है उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत अराजक हुए माहौल को सुधारें एवं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए उन्होंने सभी घटनाक्रमों की कड़े शब्दों में निंदा कर एतराज जताया है। और मुख्यमंत्री से कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है