बूंदी…जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बून्दी के सचिव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण
बूंदी/मोहम्मद सिद्दीक
बूंदी। जिला एवं सेशन न्यायाधीश , अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर पारीक के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बून्दी के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार यादव ने आज जिला कारागृह बून्दी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागृह की सफाई व्यवस्था, भोजन एवं चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण किया। कोविड-19 महामारी के दौरान कारागृह के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं कारागृह में निरूद्ध बन्दियों की मूलभूत सुविधाओं यथा स्वच्छता स्वच्छता, पीने के पानी आदि के संबंध में राजस्थान सरकार के गृह विभाग के परिपत्र के अनुसार मानक संचालन प्रक्रिया की पालना की जा रही है अथवा नहीं इसका भी जायजा लिया गया तथा जेल अधिकारियों को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु समय-समय पर जारी किये गये दिशा-निर्देशों की भी पूर्ण पालना तथा निरूद्ध बन्दियों के बीच पर्याप्त दूरी बनाये रखने, बन्दियों को मास्क एवं सेनेटाईजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। सचिव द्वारा कारागृह में निरूद्ध बन्दियों से वार्ता कर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता स्कीम एवं उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बून्दी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बून्दी के समन्वय से 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 165 बन्दियों को कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाई गई। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बूंदी सुनील कुमार यादव, जेलर जिला कारागृह बून्दी लोकोज्ज्वल सिंह, चिकित्सक जेल डिस्पेन्सरी जिला कारागृह बून्दी डाॅ. राजेश शर्मा व एक्शन एड. यूनिसेफ बून्दी मांगीलाल उपस्थित रहें।