बेगूसराय…यास तूफान ने उड़ाई लोगों की नींद
मिंटू कुमार झा
मंसूरचक (बेगूसराय)बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और यास तूफान की हवा के प्रकोप ने गरीबों के लिए तबाही मचा कर रख दिया है। बेगूसराय,मटिहानी,बखरी, तेघड़ा,बछवाड़ा,भगवानपुर, मंसूरचक,मंझौल सहित विभिन्न प्रखंडों के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में पानी लोगों के घर में घुस गया है।गरीब आदमी कोरोना वायरस एवं लॉकडाउन के कारण पहले से बेरोजगारी और भुखमरी से जंग लड़ने को मजबूर थे। दूसरी तरफ जल प्रलय गरीबों के आशियाने पर आफत बनकर टूट पड़ा है।कुछ जगहों पर तेज आंधी में घर पेड़ गीरने, पुराना घर और दीवार गीरने से दर्दनाक घटना घटने की सूचना प्राप्त हुई है। हवा,वर्षा और आंधी की चपेट में सैकड़ों लोगों का घर उजड़ गया है।कृषि कार्य, मजदूरी,पशुचारा,जीवन यापन खतरे में है।लोग लाचार होकर खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर है। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की राहत बचाव की व्यवस्था नहीं किया गया है।शहर से लेकर गांव तक गली मुहल्ले में जल जमाव से लोगों को पैदल चलना मुश्किल है।जमे हुए पानी से दुर्गंध आना शुरू हो गया है।गंदा पानी घातक और गंभीर बिमारी को आमंत्रित कर रही है।घर में पानी घुसने से लोग त्राहिमाम में है।अभी तक पीड़ित लोगों तक प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का राहत बचाव सुविधा सहायता उपलब्ध नहीं कराया गया है।लोग भगवान भरोसे जीवन गुजार रहे है।