1

दैनिक देश मोर्चा की खबर का हुआ असर, धौलपुर पुलिस प्रसासन का आभार

सरमथुरा उपखण्ड के गांव कोटे मै हथियारबन्द डकैतों ने ढहाया  कहर
बडी लूट का  पुलिस को नही खबर  को प्रमुखता से दिखाने पर जिला पुलिस अधीक्षक केशरसिंह शेखावत ने लिया संज्ञान

यह था मामला

धौलपुर  सरमथुरा उपखण्ड के गाँव कोटा में 19.अप्रैल .2021 की रात करीबन 2-30 बजे 10 से 12 की संख्या में हथियारबन्द लुटेरे जिनके पास बडी बन्दूकें एवं कट्टे से लेस होकर  किरोडी लाल मीना के घर, पर घावा बोल दिया। घर के सामने बने चबूतरे पर किरोडी लाल सो रहा था लुटेरों ने उसे जगाकर पहले पानी मांगा. हथियारों को देखकर किरोडी लाल  ने पूछा कि आप कौन हैं तो लुटेरों ने कहा कि हमने तेरे लडके नबल सिंह को मारने की पांच लाख की सुपारी ली है और गाली गलोंच की . इतना सुनकर कोई अनहोनी की आशंका भांप कर वह शोर मचाने लगा मगर लुटेरों ने कपडे से उसका गला दबा दिया और उसे एक किलोमीटर दूर ले जाकर मारपीट की और हाथ पैर बांधकर खेतों में पटक दिया एवं दो बन्दूकधारी किरोडी लाल  की गर्दन पर बंदूक रख कर खडे रहे। लुटेरो  ने यह भी कहा कि तेरे तीन लडके हैं एवं छोटा लडका जयपुर पढता है। बाकी लुटेरे मकान पर बापस आए एवं नबल सिह से घर का दरवाजा खुलवाया. नबल सिंह ने किरोडी समझकर दरबाजा खोल दिया। मकान में अंदर आते ही लुटेरों ने पूछा कि तेरे भाई गिर्राज की राइफल कहां है? उसका कैश कहां रखा है तो नबल की पत्नी ने कहा कि वह तो उनसे अलग रहते हैं. उसके बाद तीन बन्दूकों बाले नबल सिंह, उसकी पत्नी एवं छोटे छोटे तीन बच्चों पर बन्दूकें ताने खडे रहे. बाकी सात आठ लुटेरों ने घर में रखी सभी कमरों एवं उनमें रखी  आलमारियों के ताले तोडकर 21,50,000/-रूपये तीन सौने की कन्दौनी, दो सोने के हार, चार चूडियां, करीबन 65 तोले सोना, के अलाबा दो किलो चांदी और छोटा मोटा गहना समेटकर नबल सिंह एवं उसके बच्चों को कमरों में बंद कर 3-30 बजे भाग गए जिसमे कुल 55,00,000 रू  की डकैती हुई है  ।
एफआईआर नम्बर 0105/2021 सरमथुरा थाने में दर्ज करादी गई है अभी तक क्या कार्यवाही हुई या कोई पकडा  गया है या नहीं, इसकी शिकायत कर के  पास कोई सूचना नहीं है. इस घटना को 18  दिन बीत गऐ हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है .
विचारणीय मुद्दे यह हैं कि सरमथुरा के पास मात्र 2.5 किमी दूरी पर हथियारों से लेस लोगो ने डकेती की  है जिसका रिपोर्ट में जिक्र नही किया गया है. डकेती के केस को साधा और चोरी का मामला बताया गया है.



इस ख़बर को दैनिक देश मोर्चा ने प्रमुखता से उजागर किया था इसमें जिला पुलिस अधीक्षक के केशर सिह शेखावत  संज्ञान में लेकर टीम गठित कार्रवाई वहीं सरमथुरा थाना प्रभारी अनिल गौतम ने पूरी टीम को लेकर आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया साइबर सेल की मदद से और लूट के आरोपियों तक धौलपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश तक जाल बिछाया ओर लुटेरों कों गिरप्तार करने मै सफल हुई l
गिरफ्तार मुल्ज़िमानो का विवरण इस प्रकार है धर्मेंद्र उर्फ़ गट्टा पुत्र जवर सिंह जाति गुर्जर उम्र करीब 23 साल निवासी रिठौरा थाना सरायछोला जिला मुरैना mp
, हरेंद्र पुत्र रसाल सिंह जाति गुर्जर उम्र करीब 24 साल निवासी रिठौरा थाना सरायछोला जिला मुरैना, मोनू पुत्र नवाब सिंह जाति गुर्जर उम्र करीब 19 साल निवासी ढ़ाढे का पुरा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर, नीरज पुत्र गब्बर जाति गुर्जर उम्र करीब 20 साल निवासी सूखे  का पुरा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर, अतर सिंह पुत्र गब्बर जाति गुर्जर उम्र करीब 26 साल निवासी रुपए का पुरा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर  कों गिरप्तार किया गया है l
स्वीकार की गई वारदात –  पूछताछ पर मुलजिम आन द्वारा उक्त घटना स्वीकार की गई है जिले में घटित अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है l